जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे थे श्रद्धालुओं ने फूल-माला सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की मखदुमपुर, निज संवाददाता।

जलाभिषेक का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के बराबर स्थित पौराणिक सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे थे। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में दूसरे क्षेत्रों से भी लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचे। सावन माह के अंतिम चरण के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। जो श्रद्धालु अब तक मंदिर नहीं पहुंच सके थे, वे सावन के अंतिम दिनों में बराबर पहुंच रहे हैं। पूरे सावन माह में प्रतिदिन हजारों श...