जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर मे रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह में भीड़ सामान्य थी। सुबह सात बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। यह भी पढ़ें- Madhubani News: लीड/ एक लाख श्रद्धालुओं ने कमला नदी से उठाया कांवरभीड़ और व्यवस्था दोपहर एक बजे तक मंदिर परिसर में लाइन लगी हुई थी। गर्मी और तेज धूप के बाद भी लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर पहुंच रहे थे। गायघाट रास्ते में जगह-जगह पर लोग आराम करते हुए जा रहे थे। सबसे अधिक लोग पताल गंगा रास्ते से पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन के लोग पहले से सक्रिय थे। शनिवार की रात से ही दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान जगह पर तैनात थे। मंदिर परिसर में पंक्तिबद्ध तरीके से लोगों को जलाभिषे...