Jahanabad News: बम्बई गांव तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप, 375 घरों के लोग परेशान
जहानाबाद, अक्टूबर 13 -- बम्भई गांव में पेयजल संकट Jahanabad News: जेसीबी से खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मुख्य पाईप लाइन दुर्गा पूजा के दौरान पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बम्भई गांव में पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से करीब 375 घरों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बंबई, बंबई बीघा और बंबई मठिया के वार्ड संख्या 8, 9 और 10 के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोगों को पीने, खाना बनाने और अन्य दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जेसीबी से खुदाई के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई। तीन दिनों से समस्या बनी रहने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.