जहानाबाद, अगस्त 14 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के हिमालयन रेजिडेंशियल स्कूल के बच्चों द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अरवल-जहानाबाद रोड स्थित भगत सिंह चौक से शुरू होकर पटना-औरंगाबाद रोड होते हुए गांधी मैदान पहुंची। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक: डॉ. अवधेशतिरंगा यात्रा का मार्ग इस दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाते रहे। गांधी मैदान पहुंचने के बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटक के माध्यम से लोगों को देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और वीर सपूतों के बलिदान की जानकारी दी गई। बच्चों ने बताया कि देश को आजादी दिलाने के लिए कई वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आ...