Jahanabad News: बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 6 -- Jahanabad News: काको। काको थाना पुलिस ने बाइक से बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान घोषी थाना क्षेत्र के चिरी गांव निवासी अमित कुमार और रौशन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मनियामा गांव निवासी सरोज देवी की बकरी चोरी कर दोनों बाइक से भाग रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर दोनों को बकरी और बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.