जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: नगर थाना के वार्ड संख्या 29 के बरबिगहा में हुई घटना डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच ​जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के वार्ड संख्या 29 में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

घटना का विवरण गृहस्वामी अपनी पत्नी के प्रसव के सिलसिले में परिवार सहित गांव गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण, पीतल के बर्तन और नगद रुपये ले भागे।

गृहस्वामी की पहचान खबर के अनुसार कल्पा थाना क्षेत्र के बुधनटाली निवासी धर्मेन्द्र कुमार जहानाबाद के बरबिगहा वार्ड-29 में अपना घर बनाकर रहते हैं। कुछ दिनों पूर्व वे पत्नी की डिलीवरी होने के कारण वे पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव बुधनटाली चले गए थे।

चोरों का तरीका एक दिन पूर्व गुरुवार को जब व...