Jahanabad News: बंद घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
जहानाबाद, सितम्बर 7 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोध बिगहा गांव में एक बंद घर से लाखों रुपये के सामान की चोरी हो गयी। घटना की जानकारी गृहस्वामी के परिजनों द्वारा मेहंदिया थाने को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार बोध बिगहा गांव निवासी नन्हे साव अपने पूरे परिवार के साथ दमन में रहकर काम करते हैं और कभी-कभार ही गांव आते हैं। फिलहाल गांव में सोलर प्लेट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी कार्य को देखने के लिए उनके परिजन बीते शनिवार की रात दमन से गांव स्थित घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर के कई सामान गायब हैं। चोरी हुए सामान की विस्तृत जानकारी अभी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर से बर्तन, चावल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.