Jahanabad News: फ्लैग मार्च कर पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा
जहानाबाद, नवम्बर 6 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को करपी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निकाला गया मार्च थाना परिसर से शुरू होकर करपी बाजार और आसपास के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपावली के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। फ्लैग मार्च में पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार पांडेय सहित करपी थाना के सभी पदस्थापित पुलिसकर्मी शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ara News: दीपावली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.