जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: ​जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन के समीप एक दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से मना करने पर एक फल विक्रेता के साथ मारपीट की गयी। कुछ युवकों ने लोहे की रड से मारकर दुकानदार सुमिद कुमार को घायल कर दिया गया और उनके करीब पांच हजार रुपये और सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए।​ ऊंटा मदारपुर निवासी फल विक्रेता ने शुक्रवार को इस संबंध में नगर थाने में आवेदन दिया है। आरोप लगा कहा है कि बस स्टैंड के समीप का निवासी एक युवक ने अपनी गाड़ी दुकान के ठीक आगे खड़ी कर दी थी। ग्राहकों का रास्ता बाधित होने की बात कहकर गाड़ी आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, तो गाली-गलौज कर मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: युवक पर हमला कर सिर फोड़ा, सोने की चेन लूटा घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...