जहानाबाद, नवम्बर 22 -- प्रमाण पत्र सत्यापन में हुआ खुलासा Jahanabad News: विनोद कुमार के नाम से जारी प्रमाण पत्र पर बिंदु कुमारी कर रही थी नौकरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहरपुर में थी पदस्थापित, बोर्ड सत्यापन में हुआ खुलासा घोसी, निज संवाददाता। फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने के मामले में घोसी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहरपुर में पदस्थापित शिक्षिका बिंदु कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद के निर्देश पर घोसी थाना में कांड संख्या 588/26 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिकी के अनुसार, पटना हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका संख्या 15459/14 के आदेश के आलोक में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में शिक्षिका बिंदु कुमारी ...