जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता अनुमंडल कार्यालय के निर्देश पर मखदुमपुर अंचल कार्यालय द्वारा कराई गई जांच में फर्जी एवं भ्रामक दस्तावेजों के आधार पर निवास प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मखदुमपुर की अंचल अधिकारी ने सिम्पी कुमारी, पिता धनंजय शर्मा, ग्राम नौगढ़, पोस्ट नेवारी, थाना मखदुमपुर के नाम से निर्गत निवास प्रमाण पत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अनुमंडल कार्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद मखदुमपुर अंचल कार्यालय ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। यह भी पढ़ें- नोटरी शपथ पत्रों को सभी सरकारी विभागों में मान्यता देने की पहलजांच की प्रक्रिया समिति ने आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों एवं अभिलेखों की विस्तृत जांच की। जांच म...