जहानाबाद, अक्टूबर 23 -- Jahanabad News: प्रेस का स्टीकर लगा स्कॉर्पियो, पेन ड्राइव व मेमोरी कार्ड जब्त साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के नया टोला मोहल्ला के निवासी गिरफ्तार राहुल समीरा पर एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। नगर थाने में उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 1092/ 26 दर्ज की गई है। फर्जीवाड़ा व रुपये की ठगी करने के आरोप के तहत उक्त मामला दर्ज किया गया है। इसके अनुसंधानकर्ता नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद हैं। इसके पूर्व 19 अक्टूबर को जहानाबाद साइबर थाने में उक्त आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शहर के होरिलगंज मोहल्ला स्थित उनके नवनिर्मित घर में छापेमारी के दौरान वहां से प्रेस का स्टीकर लगा काले ...