जहानाबाद, जुलाई 2 -- Jahanabad News: काको ,निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलावर थाना की पुलिस ने शाहबाजपुर गांव से रामबाबू यादव नामक एक इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति रामबाबू यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर शाहबाजपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...