Jahanabad News: फरार आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार
जहानाबाद, नवम्बर 22 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न गांवों में फरार चल रहे एक दर्जन आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि काजीचक गांव में उदय यादव, मुकेश यादव एवं विमलेश यादव के घर इश्तेहार चिपकाया गया। वहीं, कुंडिला गांव के आनंद गौरव, मुकेश शर्मा, गोल्डन उर्फ वेंकटेश शर्मा एवं उपेंद्र शर्मा के घर भी इश्तेहार लगाया गया। झरखा गांव में चंदन शर्मा, रामभवन सिंह तथा एक महिला अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में फरार चल रहे हैं। न्यायालय से इश्तेहार वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इश्तेहार चिपकाने के एक सप्ताह के भीतर आरोपियों के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.