जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- नवाह अनुष्ठान के सातवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Jahanabad News: मुरगांव में भक्ति और आस्था का माहौल, मां जगदम्बा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता हुलासगंज, निज संवाददाता। जिले के प्राचीनतम धार्मिक स्थलों में शुमार मुरगांव स्थित जगदम्बा मंदिर में चल रहे नवाह अनुष्ठान के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां जगदम्बा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना जारी रहा। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां के दरबार में मत्था टेकते नजर आए। गौरतलब है कि अठारहवीं शताब्दी में स्थापित मां जगदम्बा के इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्र शुरू होते ही नवाह कार्यक्रम का आयोजन होता है। ग्रामीणों के अनुसार माता का विशेष महात्म्य के कारण आज तक दरबार...