जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता मगध फुटबॉल अकादमी जहानाबाद की ओर से प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली गर्ल्स फुटबॉलरों को सम्मानित किया गया। गांधी स्मारक इंटर विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रदत्त प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला स्तर पर विजेता बनने के बाद जहानाबाद की टीम ने गया जी में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई थी। इस अवसर पर मगध फुटबॉल अकादमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन, कोच राजेश कुमार, किनारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह खिलाड़ी के अभिभावक विनय कुमार तथा केसीए क्रिकेट के संचालक संतोष कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मानित होने वाली खिलाड़ियों में टीम की कै...