जहानाबाद, जुलाई 16 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाखापुर में गुरुवार को प्रधानाध्यापक डॉ राहुल सूर्य दिनेश को नवादा के केएलएस कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर बहाल होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

समारोह का आयोजन आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीनिवासन कुमार ने किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने पूर्व प्रधानाध्यापक राहुल सूर्य दिनेश को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह उपहार के रूप में दिया । कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीनिवास ने कहा की विदाई की बेला बहुत हीं कारुणिक होता है। नौकरी पेशा में आना जाना लगा रहता है। लेकिन इसी में जो अच्छे कार्य करते हैं उसकी सराहना होते रहती है जिस तरह से प्...