जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय उसरी के प्रधानाध्यापक रूप नारायण प्रसाद का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण हो गया। प्रधानाध्यापक की मृत्यु की सूचना पाकर विद्यालय परिवार द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। मृतक प्रधानाध्यापक रूप नारायण प्रसाद गत शनिवार को छुट्टी लेकर अपने पैतृक जिला पूर्वी चंपारण गए हुए थे। वहीं शनिवार के रात्रि में ही अचानक उनका तबीयत खराब हुआ उनके परिवार के लोग गोरखपुर में इलाज कराने ले गए जहां पर उनकी मौत हो गयी है। मौत की सूचना जैसे ही विद्यालय में पहुंचा विद्यालय परिवार में मातम छा गया। आत्मा की शांति के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र, छात्राओं ने शोकसभा का आयोजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...