जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिले में कार्यरत सोलर वेंडरों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा वेंडरवार सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले वेंडरों को कार्य में तेजी लाने तथा लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को संबंधित सोलर वेंडरों के स्टोर का निरीक्षण कर उपलब्ध सोलर पैनल, इन्वर्टर एवं अन्य आवश्यक सामग्री के स्टॉक का सत्यापन करने का निर्द...