Jahanabad News: प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर चला सघन जनसंपर्क अभियान
जहानाबाद, नवम्बर 18 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन और वैशाली में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों व टोलों का दौरा कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को वैशाली में होने वाली प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक जनसभा में शामिल होने के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया। इस मौके पर नेताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बिहार के विकास में मिल रहे सहयोग पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पीएम की सभा में शामिल होने को अधिवक्ताओं को मिला न्यौता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.