जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: उपद्र मचाने वाले लोगों को किया जा रहा चिन्हित, होगी कानूनी कार्रवाई : एसपी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों ने की करीब 30 राउंड फायरिंग जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जहानाबाद शहर में गुरुवार की शाम हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के पथराव में नगर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस की ओर से करीब 30 राउंड हवाई फायरिंग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहानाबाद के एसपी कोटा किरण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भीड़ में शामिल जिस - जिस ग्रुप के लोगों ने रेलवे लाइन से पुलिस पर और जिलाधिकारी आवास पर पथराव, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हंगामा मचाने के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलि...