जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता सुबे के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जयंती समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले से सैकड़ो की तादाद में लोग भाग लेंगे है। कांग्रेसजन एवं श्री बाबू के अनुयाई नेता विभिन्न ग्राम पंचायत का दौरा कर लोगों को जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। समारोह की तैयारी में जुटे पूर्व मुखिया रूद्रेश शर्मा, जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटना के बापू सभागार मे आयोजित होने वाली श्री बाबू की जयंती समारोह में जहानाबाद से सैकड़ों की तादाद में लोग भाग लेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के साथ कई वरीय नेता भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News:...