जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रखंड प्रमुख अशरफी खातून के अलावा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही मध्य विद्यालय रतनी खजुरबाना व शकूराबाद विद्यालय के छात्र भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Ara News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी यात्रातिरंगा यात्रा का मार्ग तिरंगा यात्रा पंडौल मोड़ से रतनी बाजार पैदल चलकर लोग गए, और फिर वहां से पुन: वापस लौटकर प्रखंड मुख्यालय पर समापन हुआ। तिरंगा यात्रा को लेकर बीडीओ ने बताया कि हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों से आग्रह किया गया ताकि हर घर तिरंगा लगाया जा सके। वहीं आगामी 15 अगस्त को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए लोगों से आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- ...