जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के तीन पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।

सहयोग शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रखंड के दक्षिणी कलेर पंचायत में शिविर के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों को जांचोपरांत जल्द निपटाने का आश्वासन दिया गया।

बेलसा र पंचायत में आवेदन वहीं बेलसा र पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 22 आवेदन आए। इसमें से 2 मामलों का निष्पादन किया गया। बेलसार में भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन और आय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन अधिक संख्या में आए। सोहसा पंचायत में सबसे अधिक 26 आवेदन प्र...