जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: पुराने प्रखंड कार्यालय भवन तोड़े जाने के बाद समस्या बढ़ी वर्तमान समय में निर्वाचन भवन में चल रहा है प्रखंड कार्यालय मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में शौचालय और यूरिनल नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड कार्यालय के अधिकारी , कर्मचारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है । सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि आवश्यकता होने पर खुले में जाना पड़ रहा है।

समस्या की जड़ प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन के जगह पर नया भवन बनाने का कार्य शुरू हुआ है। इसके लिए पुराने भवन को तोड़ दिया गया है। वर्तमान समय में निर्वाचन भवन में प्रखंड कार्यालय चलाया जा रहा है। जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है...