जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई वाहन सवार नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए। ऐसे लोगों से बतौर जुर्माना के रूप में पौने दो लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई। ज्यादातर बाइक सवार पकड़े गए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। कई कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। कुछ गाड़ियों के यातायात संबंधी कागजात फेल थे। फाइन की राशि लिए जाने के बाद ट्रैफिक नियम का पालन करने की नसीहत के बाद सबों को छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...