जहानाबाद, नवम्बर 9 -- Jahanabad News: मारपीट की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज रतनी, निज संवाददाता।शकूराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक त्रिभुवन बिंद ने उल्लेख किया है कि गांव के ही श्रीकांत बिंद के यहां काम किया था जिसका पैसा बकाया था। बकाया पैसा मांगने के लिए जब उनके घर पर गए तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट किया। जिससे मैं घायल हो गया। आनन फानन में परिजन के द्वारा मुझे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मेरा इलाज कराया गया। इस मामले में श्रीकांत बिंद सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं गननकुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में छोटन बिंद घायल हो गए। जिनका इल...