Jahanabad News: पैक्स चुनाव को लेकर शस्त्र जमा कराने का निर्देश
जहानाबाद, अगस्त 29 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। कुर्था प्रखंड की सचई एवं बारा पैक्स के निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना के अनुसार दोनों पैक्स के लिए मतदान एवं मतगणना 1 सितंबर को निर्धारित है। बारा पैक्स निर्वाचन क्षेत्र को विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील मानते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में लाइसेंसी शस्त्र एवं कारतूस जमा कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए अंचल अधिकारी कुर्था को शस्त्रों के भौतिक सत्यापन के लिए दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष कुर्था को क्षेत्र के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को व्यक्तिगत नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जिले के तीन पैक्सों में 30 सितंबर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.