जहानाबाद, नवम्बर 9 -- जवान की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार Jahanabad News: गयाजी के मूल निवासी दोनो भाई रह रहे थे निजामुद्दीनपुर में, भेजे गए जेल स्मैक के लोकल तस्करों को ढूंढने के दौरान जवान का हुआ अपहरण नदी से नारियल निकालते वक्त मिश्रविगहा के युवक की शव पर पड़ी थी नजर फॉलोअप जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में कार्यरत और आरा जिला के निवासी पैंथर ( टाइगर )मोबाइल के जवान धनेश्वर कुमार की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार चार लोगों में दो सगे भाई हैं। दोनों गयाजी जिला के बेलगंज थाना अंतर्गत बेलसंडी गांव के रहने वाले हैं। दोनों का नाम विक्की कुमार और विकास कुमार है। उनके पिता का नाम रामाशीष सिंह है। वर्तमान समय में दोनों जहानाबाद शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला में रह रहे थे। इन दोनों के अलावा निजामुद्दीनपुर के ही निवासी रामबाबू याद...