जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता झुनाठी थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पम्प पर लगे ट्रक को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा कर ले भागने का मामला सामने आया है। ट्रक चोरी मामले में गाड़ी चालक रंजीत कुमार ने गुरुवार को थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी गाड़ी बाहर चलती है। बुधवार को एनएच 33 स्थित कजियाना मोड़ के पास ट्रक पशुराम जानकी पेट्रोल पम्प पर गाड़ी खड़ी कर अपने घर चला गया था। सुबह जब गाड़ी के पास पहुंचा तो उक्त स्थल से गाड़ी गायब थी। गाड़ी चोरी होने की सूचना ट्रक मालिक सह पटना के जबलपुर निवासी जयपाल कुमार को चालक द्वारा दिया गया है। चालक ने थाना पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत की। इस मामले में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। अज्ञा...