Jahanabad News: पेंशनरों की समस्याओं को दूर करने का किया जाएगा प्रयास
जहानाबाद, सितम्बर 8 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। डॉ भीमराव अंबेडकर वाचनालय में जिला पेंशनर समाज की बैठक जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारी से मिलकर निष्पादन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में पेंशनर समाज के सदस्य डॉ कुलवंत सहाय के निधन पर 2 मिनट का शोक सभा रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। पेंशन समाज के जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर कुलवंत सहाय पेंशनर्स साथी के हर सुख दुख में शामिल रहते थे एवं पेंशनर्स की समस्या हल कराने के लिए आगे रहते थे। उनके निधन से पेंशनर समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर जिला पेंशनर समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.