जहानाबाद, सितम्बर 18 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। किंजर बाजार स्थित परमानंद एंड सोनी ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना के बाद शुक्रवार को पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को धैर्य रखने तथा मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद ने गया के आईजी विकास वैभव से टेलीफोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा चोरी गए आभूषण एवं नगदी की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। पूर्व सांसद ने कहा कि इस मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पीड़ित दुकानदार को न्याय मिलना चाहिए। फोटो- 18 सितम्बर जेहाना- 05 कैप्शन- किंजर स्थित परमानंद एंड सोनी ज्वेलर्स दु...