Jahanabad News: पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल, एक गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 8 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र के परासी गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट के दौरान फैजल की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी क्रम में फैजल की पत्नी के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसका सिर फट गया। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद घायल महिला की ओर से मेहंदिया थाना में सलाम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद परासी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सलाम को गिरफ्तार कर लिया। परासी था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.