Jahanabad News: पूर्व विधायक के निधन पर कांग्रेस कमेटी ने जतायी गहरी संवेदना
जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता पूर्व विधायक प्रोफेसर डॉक्टर सच्चिदानंद यादव के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि सच्चिदानंद यादव बड़े ही नेक दिल इंसान और एक अच्छे समाजसेवी थे। उनका निधन जहानाबाद जिले की आम जनता के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर खलील अंसारी, कन्हाई शर्मा, प्रेम कुमार, रामजी प्रसाद, गौरी शंकर यादव, मनोज कुमार, जयशंकर शर्मा, अजय कुमार एवं अशोक प्रियदर्शी आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.