जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी पंचायत की पूर्व मुखिया शैला देवी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्थानीय विधायक पप्पू वर्मा उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि शैला देवी के निधन से पंचायत क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...