Jahanabad News: पूर्वी सरेन पंचायत में बिना कार्य के लाखों रुपए की निकासी
जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड की पूर्वी सरेन पंचायत मे मनरेगा की योजनाओं से लाखों रुपए की निकासी का मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 8 नंदनपुरा मे दो जगह पर कार्य का बोर्ड लगा हुआ है। लेकिन काम धरातल पर दिख नहीं रहा है। जानकारी के अनुसार चीलारी के पास अलंग निर्माण के नाम पर 461000 की निकासी की गई है। दूसरी योजना अरुण कुमार के खेत से अलंग निर्माण की है। योजना भी 431000 की थी इस तरह की सात योजनाओं से की निकासी की गई है। कहीं-कहीं नाम मात्र की मिट्टी बोर्ड के पास देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना काम कराए ही पैसे के निकासी की गई है। अभी उतनी वर्षा भी नहीं हुई है जिसमें कहा जाए कि वर्षा में मिट्टी वह गई। इस संबंध मे पीओ विवेक रवि ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.