जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। देश के विभिन्न हिस्से में जारी प्रदर्शनों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार जहानाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरे जिले में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। विधि - व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर थाना, मखदुमपुर, हुलासगंज एवं जिले के सभी थानों की पुलिस टीम सुरक्षा गियर(बॉडी प्रोटेक्टर व शील्ड) के साथ लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रही है। गुरुवार को एसपी के हवाले से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। बताया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जहानाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज : बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस यह भ...