जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर करपी थाने में तैनात अग्निशमन कर्मियों ने रामकिशुन बीघा, खजूरी, इमामगंज, लोदीपुर, मखमिलपुर, पुराण और करपी सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...