जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- दशहरा पर्व को लेकर पुलिस की तैयारी Jahanabad News: संवेदनशील स्थानों पर रखें विशेष नजर एसपी ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान पदाधिकारी व बलों को दिया निर्देश जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दशहरा पर्व की ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त किए जाने के एक दिन पूर्व एसपी कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और बलों को निर्देशित करते हुए कहा कि दशहरा के दौरान सभी पुलिसकर्मी आम जनों के साथ शालीन व्यवहार करें। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें। प्रतिनियुक्त स्थलों के पास चौकस रहकर ड्यूटी करें। दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर जिले में विधि - व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग आयो...