Jahanabad News: पुलिस बदसलूकी के खिलाफ भाकपा माले ने जताया विरोध
जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: जहानाबाद। भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव ने शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अरवल मोड़ पर प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई लव कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। माले ने एआईएसए जिला संयोजक नीतीश कुमार और आरवाईए जिला संयोजक धनंजय के साथ कथित बदसलूकी की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। जिला कार्यालय सचिव राम उदय कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है और पुलिसिया दबाव के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.