जहानाबाद, जुलाई 27 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के भदसारा गांव निवासी शराब कांड के फरार आरोपित भरछु मांझी ने पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह शराब अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि भरछु मांझी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस की सख्ती और निरंतर दबाव के कारण अंतत: आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: उत्तर सेरथू में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 990 लीटर जावा महुआ नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...