जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी फरियादियों की बातों को गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना गया तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार का उद्देश्य आमजन एवं पुलिस प्रशासन के बीच संवाद को सुदृढ़ करना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन जनसुनवाई के माध्यम से आम न...