जहानाबाद, नवम्बर 3 -- आईजी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण Jahanabad News: जहानाबाद पुलिस ऑफिस का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया निर्देश एसपी संग जनता दरबार में आम लोगों की सुनी समस्याएं जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मगध प्रक्षेत्र (गयाजी) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने अभिलेखों के समुचित संधारण एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को आईजी जहानाबाद पुलिस ऑफिस का निरीक्षण करने आए थे। एसपी कोटा किरण कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने उक्त निर्देश दिया। आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की समाप्ति के बाद जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं भी सुनी और उसका समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आईजी के जहानाबाद आने पर सर्वप्रथम उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चि...