जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: पंतीत के पास पुनपुन नदी पर बराज का निर्माण होने से अरवल, जहानाबाद और पटना जिले के हजारों एकड़ भूमि हो सकेगी सिंचित पुनपुन नदी से बड़ी मात्रा में पानी बहकर गंगा नदी में चला जाता है, जबकि किसान सिंचाई के लिए परेशान रहते हैं अरवल/कुर्था।

धरना-प्रदर्शन पुनपुन नदी में पंतीत के पास बराज निर्माण की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना में बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल होकर सिंचाई की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि पंतीत के पास पुनपुन नदी पर बराज का निर्माण होने से अरवल, जहानाबाद और पटना जिले के बड़े भू-भाग की हजारों एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी। वर्तमान में पर्याप्त सिंचाई ...