जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: किंजर, निज संवाददाता। दो दिनों की बारिश के बाद पुनपुन नदी के जल स्तर में इजाफा हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के किंजर कार्यालय के अनुसार जल स्तर में अभी और वृद्धि हो सकती है। केंद्रीय जल आयोग के किंजर कार्यालय के कर्मी राम उदय शर्मा ने बतलाया कि पुनपुन नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल से 78 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालांकि डेंजर लेवल से अभी 22 सेंटीमीटर जलस्तर नीचे है। अगर बढ़ने की रफ्तार इसी तरह रही तो डेंजर लेवल से भी ऊपर पानी का जलस्तर हो जाएगा। वही कर्मी ने बतलाया कि नदी का जल स्तर प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है अभी जल स्तर में इजाफा होने की संभावना है। फोटो- 20 अगस्त अरवल- 13 कैप्शन- अरवल के किंजर स्थित पुनपुन नदी जलस्तर गुरुवार को उपरी सतह पर पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...