जहानाबाद, सितम्बर 8 -- Jahanabad News: ​मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की एक प्रेरणादायी गाथा है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मखदुमपुर नगर मंडल के ठाकुरबाड़ी मंदिर के निकट मखदुमपुर बाजार में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत एक दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार गुड्डू ने की, जबकि मंच संचालन नगर महामंत्री विवेक कुमार द्वारा किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष सेवा अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अंतिम व्यक्ति तक...