जहानाबाद, जुलाई 18 -- Jahanabad News: उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की स्वीकृति एवं भुगतान से संबंधित मामलों को मासिक समीक्षात्मक बैठक में प्रस्तुत किया जाए तथा सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। समीक्षा के दौरान जिला व्यापार सुधार कार्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध मे...