Jahanabad News: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर, पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। शहर तेलपा-बेलखारा मुख्य मार्ग पर शहर तेलपा से आगे बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
घायलों की पहचान घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के अरंडा गांव निवासी 20 वर्षीय रिशु कुमार, 18 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार और 20 वर्षीय सौरभ कुमार के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.