जहानाबाद, नवम्बर 9 -- दिग्घी आहार में मिला किसान का शव Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा बीघा गांव निवासी रामप्रवेश यादव उम्र 55 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची टेहटा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरा बीघा गांव निवासी राम प्रवेश यादव का शव मीरा बिगहा और कलानौर के बीच दिग्घी आहार में मिला है। ग्रामीण मृतक का शव देख हल्ला किये तो बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण पानी से शव को बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसान अपने खेत पर फसल देखने गए होने और आहार के समीप सोच के लिए गए होने किसी तरह उनका पैर फिसल गया होगा और वे पानी मे डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ...