जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: मेहंदीया, निज संवाददाता प्रखंड के चंदा गांव से मेहंदिया पुलिस द्वारा मंगलवर की शाम 5 लिटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उस जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुय मेहंदीया थाना अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की चंदा गांव में एक व्यक्ति के घर में शराब का कारोबार किया जा रहा है। ज़ब उसके घर में शराब की खोजबीन की गई। जहां से 5 लीटर देशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया जो शराब बेचने में संलिप्त थी जिसके बाद उसे जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...